UPSSSC Junior Assistant Typing Test

UPSSSC Junior Assistant Typing Test के लिए Free Hindi & English Typing Software से Practice करें। Speed, Accuracy और Exam Pattern के अनुसार Typing Test दें।

Free Typing Test Exam Portal

OPGYAN TYPING TEST

UPSSSC Hindi & English Typing Examination Portal

(डिफ़ॉल्ट: User)
यह नाम आपके स्कोरकार्ड और शीर्ष 10 लीडरबोर्ड पर दिखेगा। 🏆 टॉप 10 स्कोर देखें
Note: Kruti Dev 010 typing uses Remington layout ASCII key mappings. Ensure your keyboard input is set accordingly.
Difficulty Level: Medium
Easy Moderate Hard
OPGYAN UPSSSC Assistants Hindi Typing Test EXAMINATION TERMINAL
Time left:- 05:00
User
Keyboard Layout: Inscript
Language: Hindi - Mangal Font
🔒 Backspace Barrier Active
Editable: Starting Words (1 & 2)
⚠️ UPSSSC Examination Rule: Backspace is limited to the current and immediately preceding word only. Older words are locked.

Cancel Typing Examination?

Are you sure you want to cancel and exit the test? All typed text will be discarded and you will return to the setup screen.

Submit Typing Examination?

Are you sure you want to finish and submit your typing examination? Your score will be evaluated according to official UPSSSC rules.

Official Evaluation Report

TYPING TEST RESULT

Evaluated under UPSSSC Examination Rules

📋 UPSSSC Examination Test
QUALIFIED
Net Typing Speed - WPM Official Qualifying Speed
Gross Typing Speed - WPM Raw typing speed
Accuracy -% Within attempted words
Keystrokes - Key depressions
Correct Words - Matched tokens
Wrong Words - Full + half mistakes
Time Taken - Elapsed duration
Words Typed - Total candidate tokens

UPSSSC Official Error Penalty Rules

  • 5 total errors are admissible.
  • Full Mistake = 1.0 error.
  • Half Mistake = 0.5 error.
  • Total Errors = Full Mistakes + (Half Mistakes × 0.5).
  • If Total Errors exceed 5, each excess error carries a penalty of 5 words.
  • Gross Words = Total Keystrokes ÷ 5.
  • Net Right Words = Gross Words − Penalty.
  • Net Typing Speed = Net Right Words ÷ Time in Minutes.
  • Only mistakes within the candidate's attempted portion are evaluated.
  • The unattempted remainder of the passage is not counted as a mistake.
  • Calculation Breakdown: Loading...
  • Minimum Qualifying Speed: English = 30 WPM, Hindi = 25 WPM.
❝ जीवन का सबक एवं दैनिक प्रेरणा (Daily Life Lesson & Motivation)

“सफलता एक दिन में नहीं मिलती, मगर लगातार सही दिशा में अभ्यास करने से एक दिन जरूर मिलती है।”

💡 हर रोज का छोटा अभ्यास कल की बड़ी जीत तय करता है।

DETAILED SIDE-BY-SIDE REVIEW

Correct Incorrect Missing Spacing / Punctuation
Original Passage
Your Typed Text

जैसा कि आप सभी जानते हैं, UPSSSC Junior Assistant Typing Test बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और अगर आप UPSSSC Junior Assistant की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी Hindi और English Typing पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

मैंने इसी चीज को देखते हुए एक ऐसा UPSSSC Typing Software बनाया है, जिसमें आप घर बैठे बिल्कुल Free में Typing Test दे सकते हैं और अपनी Typing Speed को Check कर सकते हैं।

अगर आप UPSSSC Junior Assistant Hindi Typing और UPSSSC Junior Assistant English Typing की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Software आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test में कितनी Speed चाहिए?

UPSSSC Junior Assistant Typing Test में Hindi और English दोनों Typing की तैयारी करनी होती है। वर्तमान में प्रचलित Junior Assistant pattern में Hindi के लिए 25 WPM और English के लिए 30 WPM का Speed Standard बताया जाता है। दोनों भाषाओं के Typing Test को Qualifying nature का माना जाता है।

यानी अगर आप Hindi में 25 शब्द प्रति मिनट और English में 30 शब्द प्रति मिनट की Speed हासिल कर लेते हैं, तो आपको अपने Typing Test के लिए इस Minimum Speed के आसपास नहीं बल्कि उससे ऊपर Practice करनी चाहिए।

भाषान्यूनतम SpeedPractice में Target
Hindi25 WPM35–40 WPM
English30 WPM40–45 WPM

मैं हमेशा यही कहता हूँ कि परीक्षा में जितनी Speed मांगी जा रही है, घर पर उससे कुछ ज्यादा Speed बनाकर रखिए, क्योंकि परीक्षा के समय Keyboard अलग हो सकता है, वातावरण अलग हो सकता है और थोड़ा Pressure भी रहता है।

Free UPSSSC Typing Software क्यों बनाया?

इसी चीज को देखते हुए मैंने यह UPSSSC Junior Assistant Typing Software बनाया है।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test
UPSSSC Junior Assistant Typing Test

Market में बहुत सारे Typing Software और Typing Test उपलब्ध हैं, लेकिन बहुत से Software Paid हैं। मेरी कोशिश यही है कि आपको एक ऐसा Free Typing Test मिले, जिसका प्रयोग आप अपनी तैयारी के दौरान बार-बार कर सकें।

आप इसमें Hindi और English दोनों में Typing Practice कर सकते हैं और अलग-अलग Passage को Type करके अपनी Speed और Accuracy को Check कर सकते हैं।

अगर आप UPSSSC Typing Test की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ एक Passage को बार-बार Type करने से काम नहीं चलेगा। आपको अलग-अलग तरह के Passage करने चाहिए, क्योंकि जितने ज्यादा शब्द आप Type करेंगे, उतनी ही आपकी Typing की Practice अच्छी होगी।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 1

UPSSSC Hindi Typing Test की तैयारी

अगर आप UPSSSC Hindi Typing Test की तैयारी कर रहे हैं तो आपको Hindi में लगातार Practice करनी चाहिए।

Hindi Typing में Font और Keyboard Layout की Practice भी बहुत जरूरी होती है। अलग-अलग recruitment में layout और font की शर्तें notification के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए अपने specific exam की official notification जरूर देखनी चाहिए। उपलब्ध UPSSSC practice sources में Mangal/InScript और Kruti Dev जैसे विकल्पों का उल्लेख मिलता है।

आपको Hindi में केवल Speed बढ़ाने पर ध्यान नहीं देना है, बल्कि यह भी देखना है कि कौन से शब्द आपसे बार-बार गलत हो रहे हैं।

अगर कोई शब्द आपसे बार-बार गलत हो रहा है तो उसको अलग से 10–20 बार Type करिए। धीरे-धीरे आपकी Finger Memory अच्छी होगी और वही शब्द बाद में आसानी से Type होने लगेगा।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2

UPSSSC English Typing Test की तैयारी

इसी तरह अगर आप UPSSSC English Typing Test की तैयारी कर रहे हैं तो English Typing को भी बिल्कुल हल्के में मत लीजिए।

बहुत से विद्यार्थी Hindi Typing पर ज्यादा ध्यान देते हैं और English Typing को बाद के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपके Exam pattern में दोनों languages mandatory हैं, तो दोनों को बराबर तरीके से Practice करना जरूरी है। Junior Assistant के लिए उपलब्ध current practice references में English 30 WPM और Hindi 25 WPM का standard दिया गया है।

आपको English में भी अलग-अलग Paragraph Type करने चाहिए और यह देखना चाहिए कि आपकी Speed कितनी आ रही है, कितने Words गलत हो रहे हैं और कितनी Accuracy बन रही है।

Typing Test क्यों जरूरी है?

Typing Test करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने बारे में पता चलता है कि आप वास्तव में परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं।

घर पर बैठकर कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी Typing बहुत अच्छी है, लेकिन जब Timer लगाकर कोई नया Passage सामने आता है तो Speed कम हो जाती है।

इसीलिए आपको समय लगाकर UPSSSC Typing Test देना चाहिए।

आपको हर Test के बाद देखना चाहिए:

  • आपकी Typing Speed कितनी रही।
  • कितने Words सही Type हुए।
  • कितने Words गलत हुए।
  • आपकी Accuracy कितनी रही।
  • कौन से Words बार-बार गलत हो रहे हैं।
  • किस Language में आपकी Speed कम है।

इस तरह से आप अपनी तैयारी का सही आकलन कर पाएंगे।

Easy, Moderate और Hard Passage से Practice

मैंने कोशिश की है कि Software में आपको एक ही तरह का Matter बार-बार न मिले।

आपको अलग-अलग प्रकार के Paragraph और Passage दिए जाएंगे, जिनमें Easy, Moderate और Hard Level के Matter भी हो सकते हैं।

इसका फायदा यह होगा कि आपकी तैयारी केवल आसान Paragraph तक सीमित नहीं रहेगी।

क्योंकि परीक्षा में कौन सा Passage आएगा, यह आपके हाथ में नहीं है। इसलिए जितने ज्यादा तरह के Words और Paragraph आप पहले से Type करके जाएंगे, उतना ही आपका Confidence बढ़ेगा।

परीक्षा में Typing करते समय क्या ध्यान रखें?

Typing Test में सबसे पहले आपको अपने मन को शांत रखना है।

बहुत ज्यादा जल्दी-जल्दी Type करने की कोशिश मत करिए। अगर आप बहुत ज्यादा Speed के चक्कर में गलतियां करेंगे तो आपकी Accuracy खराब हो सकती है।

आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. Keyboard को पहले से अच्छी तरह Practice करें।
  2. अपनी Speed के साथ Accuracy पर भी ध्यान दें।
  3. Timer लगाकर Practice करें।
  4. अलग-अलग Passage Type करें।
  5. अलग-अलग Keyboard पर Practice करने की कोशिश करें।
  6. जिन Words में गलती होती है, उन्हें अलग से Practice करें।
  7. परीक्षा के समय Nervous न हों।
  8. जितना ज्यादा Practice करेंगे, उतना ही आपका Confidence बढ़ेगा।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Rules & Calculation

UPSSSC Junior Assistant Typing Test में Hindi और English दोनों Typing को निर्धारित मानक के अनुसार Qualify करना होता है। मुख्य नियम और calculation इस प्रकार हैं:

नियमविवरण
Hindi Speed25 WPM
English Speed30 WPM
समयप्रत्येक भाषा के लिए 5 मिनट
1 Word5 Keystrokes के आधार पर calculation
Graceपहली 5 Mistakes तक
Full Mistake1 Error
Half Mistake0.5 Error
Penalty5 Mistakes के बाद प्रत्येक Error पर 5 Words की कटौती
Net WPMNet Words ÷ 5

Typing Test Calculation Formula

Total Error = Full Mistakes + (Half Mistakes ÷ 2)

अगर Total Error 5 से अधिक है:

Penalty = (Total Error − 5) × 5

इसके बाद:

Net Words = Gross Words − Penalty

और 5 मिनट के Test में:

Net WPM = Net Words ÷ 5

इसलिए Practice करते समय केवल Speed पर ध्यान न दें। Speed के साथ Accuracy और कम Mistakes रखना भी बहुत जरूरी है।

इसे भी जानें

UPSSSC Stenographer वालों के लिए भी उपयोगी

अब एक और जरूरी बात।

अगर आप UPSSSC Stenographer की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए भी Hindi Typing की Practice बहुत महत्वपूर्ण है। UPSSSC Stenographer Skill Test में Shorthand के साथ Hindi Typing/Transcription का भी हिस्सा आता है और उपलब्ध current guides में Hindi Typing के लिए 25 WPM का उल्लेख मिलता है।

यानी अगर आप Stenographer की तैयारी कर रहे हैं तो आपको केवल Shorthand पर ही ध्यान नहीं देना है।

आपने अगर 80 WPM की Shorthand Dictation अच्छी तरह से लिख भी ली, लेकिन बाद में अपने Shorthand Matter को Computer पर अच्छी Speed से Type नहीं कर पाए तो समस्या हो सकती है। UPSSSC Stenographer की तैयारी में Shorthand और Typing दोनों को साथ लेकर चलना आपके लिए उपयोगी रहेगा।

इसीलिए मैंने सोचा कि जो Software UPSSSC Junior Assistant Typing Test के लिए बनाया जा रहा है, उसका फायदा UPSSSC Stenographer की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी ले सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Typing test official rule
UPSSSC Junior Assistant Typing test official rule in admit card

UPSSSC Junior Assistant और Stenographer दोनों के लिए Practice

अगर आप UPSSSC में अलग-अलग posts की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी Typing को एक मजबूत Skill की तरह तैयार करना चाहिए।

आज आप Junior Assistant की तैयारी कर रहे हैं, कल Stenographer की तैयारी कर सकते हैं और दूसरी UPSSSC posts में भी Typing की जरूरत पड़ सकती है।

इसीलिए मेरा प्रयास यही है कि आपको एक ऐसा UPSSSC Typing Software मिले जहाँ आप बार-बार Practice कर सकें।

आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर पर Computer या Laptop खोलिए, Passage चुनिए और अपना Typing Test शुरू कर दीजिए।

UPSSSC Junior Assistant Typing test official rule 2 1
UPSSSC Junior Assistant Typing test official rule

कितनी Speed बनाकर चलें?

मेरी सलाह यही रहेगी कि अगर परीक्षा में Hindi के लिए 25 WPM मांगी जा रही है तो घर पर केवल 25 WPM के भरोसे मत बैठिए।

आपकी Hindi Typing अगर लगातार 35–40 WPM के आसपास चल रही है और English में 40–45 WPM तक Speed आ रही है, तो आपके पास परीक्षा के समय एक अच्छा Margin रहेगा।

लेकिन Speed के साथ Accuracy भी उतनी ही जरूरी है।

अगर आप 40 WPM Type कर रहे हैं और बहुत सारी गलतियां कर रहे हैं तो केवल Speed देखकर खुश होने का कोई फायदा नहीं है।

इसलिए अपना Target ऐसा रखिए कि Speed भी अच्छी हो और गलतियां भी कम से कम हों।

मेरी कोशिश आगे भी जारी रहेगी

मैं समय के साथ इस Software में और भी नए-नए Passage Add करता जाऊँगा।

कोशिश यही रहेगी कि आपको अलग-अलग तरह का Matter मिले, ताकि आप एक ही प्रकार के Passage के आदी न हो जाएं।

आप जितने ज्यादा Passage Type करेंगे, जितने ज्यादा Words Type करेंगे और जितनी ज्यादा गलतियों को सुधारेंगे, आपकी तैयारी उतनी ही मजबूत होती जाएगी।

निष्कर्ष

अंत में मैं यही कहना चाहता हूँ कि अगर आप UPSSSC Junior Assistant Typing Test की तैयारी कर रहे हैं तो आपको Typing को आखिरी समय के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।

Hindi और English दोनों की लगातार Practice करिए। अपनी Speed Check करिए, अपनी Accuracy देखिए और जिन Words में ज्यादा गलती हो रही है, उन पर अलग से मेहनत करिए।

और अगर आप UPSSSC Stenographer की तैयारी कर रहे हैं तो Shorthand के साथ-साथ Hindi Typing और Transcription की Practice भी करते रहिए।

मेरा बनाया हुआ यह UPSSSC Junior Assistant Typing Software और Free Typing Test इसी तैयारी में आपकी मदद करने के लिए है।

आप इसे Free में इस्तेमाल करिए, अलग-अलग Passage Type करिए, अपनी Speed का आकलन करिए और अपनी तैयारी को धीरे-धीरे बेहतर करते रहिए।

मेरी कोशिश यही है कि आपको एक ऐसा आसान और Free Software मिले, जिससे आप घर बैठे अपनी Typing की Practice कर सकें और परीक्षा के समय आपको किसी तरह की घबराहट न हो।

आप Practice करते रहिए, मेहनत करते रहिए और अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंचते रहिए।

OPGYAN
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.