IVR Full Form In Hindi | IVR क्या है? जाने इसके बारे में

क्या आप IVR क्या है? इसके बारे मे जानते है या फिर IVR Full Form In Hindi मे क्या होता है तथा इससें संबंधि अगर आप कुछ भी नहीं जानतें हैं। तो इस पोस्ट मे मै आपको IVR के बारे मे सब कुछ बताउंगा की यह क्या होता है।

आप मे से बहुत लोग कॉल करते होंगे पर कुछ ऐसी कॉल होतीं है जिनका प्रयोग कुछ ही लोग करते है या फिर बड़ी-बड़ी कंपनीयां करती है अपने कस्टमर की मदद करने के लिए। अब ये कैसे किसी कंपनी के काम आता है इसको आप पढ़ कर जान सकते है।

Advertisements
ivr full form in hindi

IVR Full Form In Hindi & English

English मे बात करें तो IVR Ka Full Form “Interactive Voice Response System” है तथा Full Form Of IVR हिंदी मे “इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम” होता है। अब आपको कुछ-कुछ जानकारी हो गई होगी की यह कोई Interactive Voice System है पर इसका प्रयोग कहां और कैसे होता है इसको आप आगे जाने।

इसे भी जाने- SP Ka Full Form

IVR Kya Hota Hai?

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा की IVE का फुल फॉर्म Interactive Voice Response System होता है जिससे आप यह समक्ष सकते हैं कि एक ऐसा Voice system जो कई लोगों का काम अकेले कर सके और कंपनी आसानी से अपने हर कस्टमर को मदद पहुँचा सके। आज के समय मे हर बड़ी कंपनी इसका प्रयोग करती ही है।

जैसा आप देखते होंगे अक्सर की, जब भी आप किसी कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन मिलाते है तो कोई लड़की या फिर लड़के के आवाज मे बात करता है और आपको निर्देश देता है कि फलाना नम्बर दबा कर इसपर जाये या फिर 9 आदि नंबर दबा कर इस मेनू पर जाये। तो जिस माध्यम से यह काम करता है। उसे ही IVR System कहते है।

अब आप ही बताओं जिस किसी कंपनी के करोड़ों उपयोग कर्ता हो तो वह कैसे हर किसी के लिए अलग-अलग व्यक्ति को रखे। इसलिए काम को थोड़ा तेज करने के लिए तथा मैन पावर घटा कर अधिक सहूलियत के लिए IVR system का प्रयोग किया जाता है। बाकि इस सिस्टम से जो काम नहीं हो पाता तब यह system आपको असली आदमी से भी बात कराता है।

इसे भी जाने- Full Form Of LFT

IVR System का लाभ

मेरे ख्याल से इस system से कई लाभ भी है जिससे कंपनीयों को बहुत मदद मिलती है। जैसे-

  • कई लोगों का काम अकेले कर सकता है।
  • ज्यादा मैन पावर की जरूरत नहीं जिससे कंपनी को अच्छा मुनाफा होता है और वह किसी अन्य क्षेत्र मे पैसे लगा कर नये रोजगार के अवसर खोल सकती है।
  • हर कोई इसको चला सकता है। कोई चाहे पढ़ा-लिखा हो या न हो इससे कोई मतलब नहीं।
  • ये हर भारतीय भाषा मे उपलब्ध होता है, जिससे गांव के लोग भी इससे अपना काम करवा सकते है।

IVR System मे होता क्या है-

यह एक प्रकार का पूरा हार्डवेयर का एक काफी हाई क्वालिटी का system होता है। जिसमे कंपनीयां अपने मुताबिक निर्देशों के डलवा देती है। जिससे उस कंपनी के कस्टमर को सहूलियत मिले। आईवीआर system तो होता एक ही जैसा है पर कंपनीयां उसमे अपने अनुसार निर्देश डलवाकर काम करवाती है।

जैसे अगर कोई पेंट की कंपनी है तो उसमे पेंट संबंधि ही जानकारी के लिए काम किया जा सकता है और अगर कोई सिम की कंपनी है तो उसमे केवल सिम संबंधि काम ही होता है। IVR system के इसी गुण के नाते यह बहुत प्रयोग मे लाया जाने लगा है।

इस हिसाब से जैसा की ऊपर मैने IVR Full Form Hindi मे बताया था जिसका मतलब था Interactive Voice Response System वो यहाँ सटीक बैठता है क्योंकि वह हमारे द्वारा दबाये जा रहे बटन के आधार पर ही सारा काम करता है और हमारी मदद करता है।

इसे भी जाने- Full Form Of OTP Hindi

निष्कर्ष

तो मेरे ख्याल से आप जान गये होंगे की IVR का प्रयोग कंपनीयों द्वारा किया जाता है जिसको हम कस्टमर केयर कहते है। ये एक प्रकार का automatic system है कुछ हद तक के कामों के लिए जैसे जानकारी आदि प्राप्त करने के लिए।

बाकी आपको IVR Full Form In Hindi पोस्ट कैसा लगा जरूर बताएं, अगर कोई और प्रश्न आपने मन मे उठ रहा हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। धन्यवाद…

I am Indian Blogger, Here I provide you best information on my OPGYAN.com blog. I have also obtained master's degree. I read everything very widely and on the basis of that knowledge I give all the information here.

1 thought on “IVR Full Form In Hindi | IVR क्या है? जाने इसके बारे में”

  1. Sir mujhe Sbi se call aya ki aap ka credit limt increc Karna hai kya aap taiyar hain to Maine bola ji han to mujhe sbi se call aya fir baat hui uske baad ek Mag aya OR bola ki jo Mag me verify Mag aya hai use IVR me bola hai kya kya ye sahi hai IVR me bola chahiye ya nahin

    Reply

Leave a Comment