201+ Anekarthi Shabd In Hindi List | अनेकार्थी शब्द की लिस्ट

हिंदी व्याकरण के इस भाग मे, मैने Anekarthi Shabd In Hindi की पूरी लिस्ट दी है, जिसको आप अगर एक-दो बार पढ़ लेंगे तो ये आपको अच्छे से याद हो जाएंगे।

अनेकार्थी शब्द की लिस्ट को आप पूरी जरूर पढ़े तथा मैने नीचे Anekarthi Shabd PDF भी डाला है, जिसका प्रयोग आप बाद मे पढ़ने के लिए कर सकते है।

Advertisements
Anekarthi Shabd in hindi

Anekarthi Shabd In Hindi List

अ, आ से अनेकार्थी शब्द

  • अपवाद- कलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुद्ध हो।
  • अतिथि- अपरिचित व्यक्ति, मेहमान, साधु, यात्री, अग़्नि, राम का पोता।
  • अरुण- लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी।
  • आपत्ति- विपत्ति,एतराज।
  • अपेक्षा- इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि।
  • आराम- विश्राम, रोग का दूर होना, बाग, निरोग होना।
  • अंक- गिनती के अंक, नाटक के अंक, भाग्य, चिन्ह संख्या, गोद।
  • अंबर- आकाश, अमृत, वस्त्र।
  • अनंत- ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, आकाश, शेष नाग।
  • अर्थ- लिए, भाव, हेतु, अभिप्राय, मतलब, कारण, धन, आशय, प्रयोजन।
  • अवकाश- छुटटी, अवसर, अंतराल
  • आम- सर्वसाधारण, रंज, मामूली, आम का फल, सामान्य।
  • अन्तर- शेष, दूरी, हृदय, भेद।
  • अधर- धरती, पाताल, नीचा, होंठ।
  • अर्क- सूर्य, रस, अकबन, इन्द्र।
  • अंकुर- कोंपल, नोंक, सूजन, रोआँ।
  • अंकुश- रोक, हाथी को वश में करने का लोहे का छोटा अस्त्र।
  • अंजन- रात, माया, लेप, काजल।
  • अनन्त- आकाश, अन्तहीन, विष्णु।
  • अच्युत- कृष्ण, स्थिर, अविनाशी।
  • अपर- दूसरा, इतर, पंखहीन।
  • अपंग- अपाहिज, तिलक, नेत्रों के कोने।
  • अंश का अनेकार्थी शब्द- हिस्सा, कोण का अंश, किरण।
  • अंत- मरण, अवसान, सीमा।
  • अमृत- सुधा, जल, अमर, सुन्दर।
  • अन्तर- मध्य, ह्रदय, व्यवधान, भेद।
  • अज- बकरा, दशरथ का पिता, ब्रह्मा।
  • अग्र- पहाड़, वृक्ष, अचल।
  • अग्र- आगे, नोंक, मुख्य, शिखर।
  • अक्ष- आँख, धुरी, आत्मा, पहिया, पासा।
  • अक्षर- वर्ण, आत्मा, आकाश, अविनाशी, मोक्ष।
  • अमल- अभ्यास, समय, निर्मल, नशा।
  • अमर- देवता, पारा, अविनाशी।
  • अहि- सूर्य, सर्प, कष्ट।
  • अचल- स्थिर, पर्वत, दृढ़।
  • अटक- बाधा, भ्रमणशील, उलझन।
  • अलि- मदिरा,भौंरा, कुत्ता।
  • अरिष्ट- नीम, लहसुन, कौवा।
  • अरुण- लाल रंग, सूर्य, सिन्दूर।
  • आत्मा- प्राण, अग्नि, सूर्य।
  • अनल- परमेश्वर, जीव, आग, विष्णु।
  • अपाय- लोप, नाश, हानि, जाना, उपद्रव।
  • अभय- निर्भयता, शिव, निरापद।
  • अभिनिवेश- संकल्प, अनुराग, आग्रह, दृढ़ निश्चय।
  • अयोनि- नित्य, मौलिक, अजन्मा, कोख।
  • अधिवास- पड़ोसी, बस्ती, निवास, हठ।
  • आकार- स्वरूप, चेष्टा, बुलाना।
  • आशुग- वायु, तीर, पत्र।
  • आली- सखी, पंक्ति।
  • अशोक- शोकरहित, मगधराज, एक वृक्ष।
  • आँख- परख, सन्तान, नयन, छिद्र।
  • आनंद- मदिरा, शिव, ख़ुशी, एक छंद।
  • आभीर- अहीर, एक राग।
  • अगज- हाथी से भिन्न, पहाड़ से उत्पन्न।

इ से ओ तक के Anekarthi Shabd

  • ईश्वर- स्वामी, शिव, पारा, परमात्मा, पीतल।
  • इंगित- अभिप्राय, संकेत, हिलना-डूलना।
  • इन्द्र- देवराज, राजा, रात्रि।
  • इतर- साधारण, दूसरा, नीच।
  • उद्योग- परिश्रम, धंधा, कारखाना।
  • उदार- बड़ा, सरल, दाता, अनुकूल।
  • उत्तर- जवाब, हल, अतीत, पिछला, उत्तर दिशा, बाद का इत्यादि।
  • उग्र- विष, प्रचंड, महादेव।
  • एकांत- तत्पर, स्वस्थचित्त।
  • एकाक्ष- काना, कौवा।
  • ऐरावती- इरावती नदी, बिजली, वटपत्री।
  • ओक- शूद्र, मतली, घर, पक्षी, पनाह।
  • औसत- बीच का, साधारण, दरमियानी

क से अनेकार्थी शब्द

  • कर- टैक्स, किरण, हाथ, सूँड़ ।
  • काल- समय, मृत्यु, यमराज।
  • कला- अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल।
  • कर्ण- कर्ण, कान।
  • कुशल- खैरियत, चतुर ।
  • कल- आने वाला दिन, बीता हुआ दिन, मशीन।
  • कोट- परिधान, किला।
  • कोटि- श्रेणी, करोड़, गणना।
  • कंक- क्षत्रिय, यम, युधिष्ठिर।
  • कर्क- आग, एक राशि, केंकड़ा, आईना, सफेद।
  • काक- लँगड़ा आदमी, कौआ, अतिधृष्ट।
  • कादम्ब- ईख, बाण, कदम्ब, खट्टी मदिरा।
  • कृत्स्न- जल, कोख, पेट।
  • कंद- शकरकन्द, बादल, मिश्री।
  • कंकण- मंगलसूत्र, कंगन, विवाह-सूत्र।
  • कंटक- घड़ियाल, काँटा, दोष।
  • कक्ष- काँख, लता, रनिवास, कमरा, बाजू।
  • कटाक्ष- आक्षेप, तिरछी निगाह, व्यंग्य।
  • कुंद- भोंथरा, एक मूल।
  • कुल- वंश, सब।
  • कृष्ण- कन्हैया, काला, वेदव्यास।
  • केतु- ध्वज, श्रेष्ठ, एक ग्रह, चमक।
  • कलत्र- स्त्री, कमर।
  • केलि- खेल, परिहास, पृथ्वी।
  • कमल- पंकज, ताम्बा, हिरण, आकाश।
  • कल्प- सबेरा, शराब।
  • कैरव- कमल, शत्रु, कुमुद, ठग।
  • केवल- एकमात्र, विशुद्ध ज्ञान।
  • कर्ण- कर्ण (नाम), कान।
  • काम- कामदेव, कार्य, वासना, पेशा, धंधा।
  • कनक- धतूरा, पलाश, सोना, गेंहूँ।
  • कबंध- जल, बादल, एक राक्षस।
  • कौरव- धृतराष्ट्रादि, गीदड़।
  • कम्बल- ऊनी वस्त्र, आँसू, गाय के गले का रास।
  • कंबु- शंख, कंगन।
  • कक्ष्या- राजा की देहरी, कमरबंद।
  • कसरत- व्यायाम, अधिकता।
  • कान्तार- टेढ़ा मार्ग, वन।
  • कांड- गुच्छा, दुर्घटना।
  • काट- द्रोह, आपसी विरोध।
  • कलाप- तरकश, मोर की पूँछ, समूह, चाँद, व्यापार।
  • कस- परीक्षा, बल, तलवार की लचक।
  • कैतन- घर, कार्य, ध्वजा, आमंत्रण।
  • कुरंग- हिरण, नीला, बदरंग।
  • कुटिल- टेढ़ा, दुष्ट, घुंघराला।
  • कुंभ- एक राशि, घड़ा, हाथी का मस्तक।
  • कौशिक- नेवला, उल्लू, विश्वामित्र, सँपेरा, इन्द्र।
  • कौपीन- लँगोटा, अकार्य, गीद्ध।

इसे भी जाने – Teen Akshar Wale Shabd

ख से घ तक के अनेकार्थी शब्द

  • खग- तारा, गन्धर्व, पक्षी, जुगनू, बाण।
  • खैर- कत्था, कुशल।
  • खंज- खंजन, लँगड़ा
  • खर- तिनका, कड़ा, दुष्ट, गधा, तीक्ष्ण, मोटा, एक राक्षस।
  • खल- बेहया, धरती, दुष्ट, धतूरा, सूर्य, दवा कूटने का खरल।
  • गण- समूह, भूतप्रेतादि, शिव के गण, मनुष्य,छन्द में गिनती के पद, पिंगल के गण।
  • गुरु- ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, शिक्षक,बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार।
  • गो- गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, बाण, आँख, वज्र, सूर्य, बैल, इत्यादि।
  • गुण- रस्सी, लाभ, कौशल, विशेषता, स्वभाव, शील, धनुष की डोरी।
  • ग्रहण- चन्द्र,लेना, सूर्यग्रहण।
  • गोविंद- कृष्ण, गोष्ठी का स्वामी।
  • गति- चाल, दशा, मोक्ष, पाल, हालत, पहुँच।
  • गदहा- गधा, मूर्ख, वैद्य।
  • गोत्र- वज्र, पहाड़, वंश, नाम।
  • गिरा- सरस्वती, गिरना, वाणी।
  • गौर- गोरा, विचार।
  • घन- अधिक, घना, गणित का घन, बादल, पिण्ड, हथौड़ा ।
  • घट- देह, ह्रदय, घड़ा, किनारा।
  • घाट- नावादि से उतरने-चढ़ने का स्थान, तरफ।
  • घृणा- घिन, बादल।

च से ठ तक के Anekarthi Shabd

  • चाँद- चन्द्रमा, सिर।
  • चारा- पशुखाद्य, उपाय।
  • चरण- पग, पंक्ति, पद्य का भाग।
  • चंचला- स्त्री, लक्ष्मी, बिजली।
  • चोटी- शिखर, सिर, वेणी।
  • चन्द्र- कपूर, सोना, शशि, सुन्दर।
  • चक्र- चाक, भँवर, पहिया, समूह, बवंडर।
  • चय- नींव, टीला, तिपाई, समूह, किले का फाटक।
  • छन्द- इच्छा, पद, वृत्त।
  • जौ- वेग, शरिक्त, अन्न विशेष।
  • जयन्त- शिव, चाँद, इन्द्रपुत्र, एक ताल।
  • जीवन- प्राण, जल, जीविका, जीवित।
  • जलज- जोंक, चन्द्रमा, कमल, मोती, शंख, मछली, सेवार।
  • जाल- बुनावट, फंदा, फरेब, किरण, जाला।
  • जलधर- बादल, समुद्र।
  • जड़- मूल, मूर्ख।
  • जरा- बुढ़ापा, थोड़ा।
  • ज्येष्ठ (जेठ)- बड़ा, पति का बड़ा भाई, हिन्दी महीना।
  • जंग- युद्ध, लोहे में लगी कार्बनपरत।
  • ठाट- श्रृंगार, आडंबर।
  • ठाकुर- हजाम, देवता, क्षत्रिय।

त से न तक के अनेकार्थी शब्द

  • तत्त्व- वस्त्र, ब्रह्मा, मूल, पदार्थ।
  • तल्प- खाट, अटारी, स्त्री।
  • तनु- मूर्ति, अल्प, शरीर, कोमल, पतला।
  • तीर- बाण, किनारा, तट।
  • तारा- नक्षत्र, तारक, प्यारा, आँख की पुतली, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।
  • तंत्र- उपासना, पद्धति, दवा, सूत, कपड़ा।
  • तात- प्यारा, मित्र, पिता, पूज्य, तप्त।
  • तमचर- राक्षस, उल्लू, चोर।
  • तीर्थ- देवस्थान, शास्त्र, गुरु।
  • ताल- एक वृक्ष, झील, लय, हड़ताल।
  • तार्क्ष्य- गरुड़, सर्प, घोड़ा, स्वर्ण, रथ।
  • थान- अदद, स्थान, पशुओं के बाँधने की जगह।
  • दल- पत्ता, पत्र, हिस्सा, समूह, सेना, नाश, पक्ष, भाग, चिड़ी।
  • दर्शन- एक शास्त्र, स्वप्न, मुलाकात, तत्त्वज्ञान।
  • दिनेश- भिक्षा, सूर्य, उक्ति, आदेश।
  • द्रव्य- वस्तु, धन।
  • द्विज- दाँत, ब्राह्मण, पक्षी, गणेश।
  • द्वीप- आश्रम, हाथी, टापू, अवलम्ब।
  • दंड- डंडा, आक्रमण, सज़ा, दमन, एक व्यायाम।
  • द्रोण- द्रोणाचार्य, डोंगी, कौआ।
  • धन- शुभ कार्य, श्रेय, सम्पति, न्याय, योग।
  • धात्री- उपमाता, पृथ्वी, आँवला।
  • धाम- शरीर, घर, देवस्थान।
  • धार- प्रवाह, किनारा, सेना।
  • धर्म- स्वभाव, कर्तव्य, प्रकृति, सम्प्रदाय।
  • धनंजय- अर्जुन, नाग।
  • नंद- परमेश्वर, मगधराज, हर्ष, मेढ़क।
  • नंदा- आनंद, ननद, संपत्ति।
  • नागर- चतुर, नागरिक, सोंठ।
  • निशाचर- प्रेत, उल्लू, राक्षस, साँप, चोर।
  • निशान- चिह्न, यादगार, तेज करना, पताका।
  • नाग- पर्वत, बादल, हाथी, साँप।
  • नग- रत्न विशेष, चाव, अचल, पर्वत, वृक्ष, नगीना।
  • नाक- नासिका, स्वर्ग, मान।

इसे भी जाने – Indian Constitution PDF Download

प से भ तक के Anekarthi Shabd

  • पृष्ठ- पीठ, पत्रा, पीछे का भाग।
  • प्रभाव- असर, महिमा, सामर्थ्य, दबाव।
  • पतंग- टिड्डी, फतिंगा, सूर्य, पक्षी, गुड्डी।
  • पय- दूध, अन्न, पानी।
  • पद- पैर, स्थान, उद्यम, शब्द, रक्षा, चरण, ओहदा, कविता का चरण।
  • पानी- जल, चमक, इज्जत ।
  • पक्ष- ओर, पंख, बल, घर, पन्द्रह दिन का समय, सहाय, पार्टी।
  • पत्र- चिठ्ठी, पत्ता, पंख।
  • पान- द्रव्य, तांबूल, पेय, शराब।
  • पाश- बंधन, रस्सी, पशु।
  • पिशुन- केसर, चुगलखोर, नारद, नीच, क्रूर, मूर्ख।
  • पूत- पुत्र, पवित्र किया हुआ, शंख।
  • पूरण- मरना, सेतु, वृष्टि, सम्पूर्ण।
  • पोत- नाव, बच्चा, दाव।
  • प्रतीक- प्रतिमा, चिह्न, उल्टा।
  • प्रवाल- नया पत्ता, मूँगा, वीणादंड।
  • पुष्कर- कमल, आकाश, तालाब, तलवार।
  • पर- पंख, ऊपर, बाद, किन्तु।
  • पति- स्वामी, ईश्वर।
  • पयोधर- स्तन, बादल।
  • पीठ- पृष्ठभाग, पीढ़ा।
  • फल- मेवा, नतीजा, लाभ, पेड़ का फल, तलवार, भाले की नोक।
  • फन- साँप का फण, हूनर।
  • बल- ताकत, बलराम, सेना, शक्ति।
  • बाला- लड़की, आभूषण, वलय।
  • बीर- सखी, बहादुर, चरागाह।
  • बलि- बलिदान, उपहार, राजा बलि, कर इत्यादि।
  • बंध- निर्माण, बंधन, गाँठ, बाँध (नदी के किनारे)।
  • बेला- वक्ता, समय, एक फूल, बरतन।
  • बाद- पीछे, व्यर्थ, सिवाय।
  • बस- वश, गाड़ी, समाप्ति।
  • भग- यश, ज्ञान, ऐश्वर्य, चाँद, वैराग्य।
  • भूत- वस्तुतः, सत्य, अतीत, प्राप्त।
  • भेद- तात्पर्य, रहस्य, अन्तर, प्रकार।
  • भीत- डरा हुआ, भित्ति, दीवार।
  • भव- संसार, शुभ, मेघ, जन्म।
  • भाग- विभाजन, हिस्सा, भाग्य।
  • भार- बोझा, सहारा, काम, रक्षा।
  • भोर- सीधा, सुबह, भूलने का स्वभाव।

म से Anekarthi Shabd

  • मयूख- कान्ति, किरण, ज्वाला।
  • मन्यु- दीनता, यज्ञ, क्रोध, चिन्ता।
  • मधु- शहद, बसंत, शराब, दूध, मीठा।
  • मान- इज्जत, अभिमान, सम्मान, नाप-तौल, मानना।
  • मित्र- सूर्य, प्रिय, दोस्त, साँप।
  • मूल- पहला, जड़, वृक्ष की जटा।
  • मूक- विवश, गूँगा, चुपचाप।
  • मंडल- हल्का, बिम्ब, जिला, क्षितिज।
  • मणि- श्रेष्ठजन, कीमती पत्थर, बकरी के गले की थैली।
  • मद- हर्ष, घमंड, शराब।
  • मल- कफ, पाप, मैल, बुराई।
  • मा- मत, मान, माता, लक्ष्मी।
  • मात्रा- इन्द्रिय, धन, परिमाण।
  • मत- वोट, राय, नही।
  • महावीर- बहुत बलवान्, हनुमान, जैन तीर्थकर।
  • मुद्रा- आकृति, सिक्का, मुहर, अँगूठी, रूप, धन।

य से ल तक के अनेकार्थी शब्द

  • योग- कौशल, ध्यान, नियम, मिलन, युक्ति, उपाय, विधा, जोड़।
  • यति- जितेन्द्रिय, ब्रह्मा-पुत्र, योगी, विराम।
  • रुचि- शोभा, किरण, प्रेम, इच्छा।
  • रश्मि- किरण, लक्ष्मी, लगाम।
  • रंग- सौंदर्य, ठाट-बाट, शोभा, दशा।
  • राशि- मेष, कर्क, समूह, राशियाँ।
  • रस- प्रेम, काव्य के नौ रस, अर्क, स्वाद, सार।
  • रक्त- लाल रंग, सिंदूर, लहू, केसर।
  • लीक- लकीर, प्रथा, रास्ता, गणना।
  • लघु- ह्रस्व, छोटा, हल्का।
  • लौ- लपट, चाह।
  • लाल- एक रंग, पुत्र, एक कीमती रत्न।
  • लक्ष्य- निशाना, उद्देश्य।
  • लहर- वायु की गति, उमंग, तरंग, जोश।
  • लिंग- चिह्न, प्रमाण, एक पुराण।
  • लोक- जगत्, लोग।

इसे भी जाने – Lakes Of India PDF

व से Anekarthi Shabd

  • वृजिन- क्लेश, कुटिल, पाप।
  • वार- बारी, प्रहार, दिन।
  • विजया- दुर्गा, भाँग।
  • वर- वरदान, दूल्हा, श्रेष्ट।
  • वर्ण- रंग, जाति, अक्षर।
  • विग्रह- शरीर, विच्छेद, लड़ाई, देवता की मृर्ति।
  • विषम- जो सम न हो, भीषण, बहुत कठिन।
  • वधू- बहू, नव विवाहिता।
  • वरस- छड़ा, छाती, बच्चा, बवर्ष।
  • वाम- बायाँ, प्रतिकूल, स्त्री।
  • वास- निवास, इच्छा, गमक, वस्त्र।
  • वन- झरना, फूलों का गुच्छा, जंगल, उपवन, जल।
  • विरोध- वैर, विपरीत भाव।
  • विधि- रीति, ईश्वर, कानून, भाग्य, ढंग।
  • विधु- चन्द्रमा, कपूर, विष्णु, राक्षस।
  • वेद- ज्ञान, विष्णु, व्याख्या।
  • व्योम- आकाश, अभ्रक, कल्याण।
  • वशा- बाँझ गाय, स्त्री, बेटी।
  • वंश- पास, बाँसुरी, कुल, परिवार।
  • वाणी- सार्थक शब्द, जीभ, सरस्वती, सरकंडा।
  • वितान- राशि, प्रगति, फैलाव, अवसर, घृणा।
  • वीथि- श्रेणी, गली, पंक्ति, बाजार।

स, श से Anekarthi Shabd

  • सर्ग- सृष्टि, संतान, अध्याय, प्रकृति।
  • सुत- पुत्र, पार्थिव।
  • संधा- प्रतिज्ञा, साँझ, स्थिति।
  • सुमन- फूल, विचारवान।
  • स्नेह- प्रेम, तेल, चिकनाई।
  • संतान- धारा, वंश, औलाद, विस्तार।
  • सेहत- स्वास्थ्य, सुख, रोग से छुटकारा।
  • सिला- इनाम, बदला।
  • संग- पत्थर, साथ, आसक्ति।
  • सुधा- अमृत, पानी।
  • संकर- गोबर, दोगला, योग, एक अलंकार।
  • संख्या- प्रज्ञा, तरीका, अंक, नाम।
  • संगर- रजामन्दी, सौदा, युद्ध, खाई, वादा।
  • सोना- स्वर्ण, नींद।
  • स्थूल- मोटा, सहज में दिखाई देने या समझ में आने योग्य।
  • सत्त्व- एक गुण, जीवन, भ्रूण, सत्य।
  • सर- सिर, तालाब, पराजित।
  • संज्ञा- नाम, चेतना।
  • सारंग- हाथी, धनुष भौंरा, वृक्ष, छाता, वस्त्र, बाल, शंख, शिव, स्वर्ण मधुमक्खी, कमल।
  • शिव- महादेव, वेद, मंगल, गीदड़, भागयशाली।
  • शिखा- ज्वाला, शाखा, चोटी, दीपक की लौ।
  • शिखि- मयूर, पुरुष, अग्नि, मुर्गी।
  • शंकु- कील, बाण की नोंक, विष।
  • शक्ति- योग्यता, प्रभाव, देवी, बल।
  • शंबर- जल, बादल, चित्र, युद्ध, व्रत।
  • श्यामा- यमुना, रात, तुलसी, राधा।
  • शिलीमुख- भ्रमर, बाण, मूर्ख।
  • शून्य- बिन्दु, अभाव, आकाश, ईश्वर।
  • श्रुति- कान, वेद।
  • शॉल- एक पेड़, ऊनी चादर।
  • शृंखला- साँकल, कतार, बंधन।
  • शुद्ध- ठीक, पवित्र, जिसमें मिलावट न हो।
  • श्रम- थकावट, प्रयास, परिश्रम, दुःख।
  • श्री- कमला, चमक, लक्ष्मी, चन्दन।
  • शेर- सिंह, उर्दू छंद के दो चरण।

ह से Anekarthi Shabd

  • हार- शिथिलता, आभूषण, पराजय।
  • हरिण- शिव, नेवला, मृग, हंस, विष्णु।
  • हरकत- चेष्टा, गति, नटखटपन।
  • हीन- रहित, दीन, निकृष्ट।
  • हिम- कमल, मोती, बर्फ, चाँद, कपूर।
  • हरि- यमराज, शिव, कृष्ण, हाथी, विष्णु, मेढ़क, किरण।
  • हंस- आत्मा, प्राण, सूर्य, एक पक्षी।
  • हस्ती- औकात, हाथी, अस्तित्व।
  • हसरत- अफ़सोस, कामना।
  • हत- मारा गया, विरहित, विफल, ग्रस्त।
  • हर- अग्नि, गधा, महादेव, भाजक।

इसे भी जाने – World Straits List PDF

Anekarthi Shabd PDF Download

अनेकार्थी शब्द की PDF मैने नीचे दे दी है, जिसको आप free में download करके पढ़ सकते है।

इसे भी जाने – Alankar In Hindi PDF

Anekarthi Shabd Kise Kahate Hain?

अनेक अर्थो वाला या फिर जिन शब्दों से एक से अधिक अर्थ का बोध होता है, उन शब्दों को ही अनेकार्थी शब्द कहते है।

Anekarthi Shabd Examples

शंबर- जल, बादल, चित्र, युद्ध, व्रत।
शून्य- बिन्दु, अभाव, आकाश, ईश्वर।
चेष्टा, गति, नटखटपन।
वाम- बायाँ, प्रतिकूल, स्त्री।
ये कुछ अनेकार्थक शब्द के उदाहरण थे, इससे अधिक को जानने के लिए पूरी पोस्ट को जरूर देखें।

Har Ka Anekarthi Shabd?

हर का अनेकार्थी महादेव, अग्नि, गधा, भाजक आदि होते है।

Anekarthi Shabd Meaning In English?

Anekarthi Shabd ki meaning English me Homonyms hoti hai. Jiska mtlb hota hai ki, jin shabdo se ek se adhi shabdo ka bodh hota hai unhe anekarthi shabd yani homonyms kahate hain.

Ank ka anekarthi shabd?

अंक का अनेकार्थी शब्द चिन्ह संख्या, गोद, गिनती के अंक, नाटक के अंक, भाग्य होता है।

Kal ka anekarthi shabd?

कल का अनेकार्थी शब्द बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन आदि होता है।

Kanak ka anekarthi shabd?

कनक का अनेकार्थी शब्द धतूरा, पलाश, सोना, गेंहूँ आदि होते है।

बाकी आपको यह Anekarthi Shabd In Hindi का पोस्ट कैसा लगा नीचे जरूर बताएं, तथा Hindi Grammar से संबंधिक कोई और प्रश्न के लिए नीचे कमेंट जरूर करें।

I am Indian Blogger, Here I provide you best information on my OPGYAN.com blog. I have also obtained master's degree. I read everything very widely and on the basis of that knowledge I give all the information here.

Leave a Comment