Bharat Mein Kitne Rajya Hai 2024

इस पोस्ट में आप जानेंगे की Bharat Mein Kitne Rajya Hai? और Bharat Mein Kitne Kendra Shasit Pradesh Hain. आप सभी को भारत के राज्यो के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए क्योकि यह आपकी परीक्षा तथा आपकी खुद की जानकारी को बढ़ाता है।

आप सभी भारतीय है और आप किसी न किसी राज्य में जरूर रहते होंगे पर क्या आप उस राज्य के बारे में जानते है। अगर नही तो इस Post में मैं आपको हर bharat ke Rajya के बारे में काफी कुछ बताऊंगा। उससे पहले आप कुछ भारत के बारे में भी जान ले।

Advertisements
Bharat Mein Kitne Rajya Hai
Bharat Mein Kitne Rajya Hai

Bharat Mein Kitne Rajya Hai In Hindi

भारतीय संविधान के भाग 1 के अनुच्छेद 2 और 3 में नए भारतीय राज्यो की स्थापना, वर्तमान राज्यो के नाम परिवर्तन, सीमा तथा क्षेत्र के बारे में दिया गया है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 पारित किया गया इसके अनुसार उस समय भारत मे कुल 14 राज्य तथा 5 केंद्र शासित प्रदेश थे।

इस समय भारत मे कुल 28 राज्य है तथा भारत मे कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। क्योकि इतने सालों में समय के साथ कई नए राज्यो का गठन हुआ

भारत देश पूरे विश्व मे क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवे नंबर पर है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बार दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। तो अब इतने बड़े देश को सुनियोजित तरीके से चलने के लिए ही राज्य बनाये गए है।

राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के गठन इतने बड़े देश को सही तरीके से चलने के लिए ही किया गया है जिससे हर भारतीय नागरिक को सभी सुविधायें प्राप्त हो सके।

Bharat Mein Kitne Rajya Hain In List

इसमे मैंने भारत के कुल 28 राज्यों के बारे में सभी important जानकारी दी है जिनको आप जरूर पढ़े।

Andhra Pradesh

यह भारतीय राज्य भारत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भारत मे सबसे पहले आंध्र प्रदेश का गठन हुआ था। इस राज्य का गठन 1953 में भाषा के आधार पर हुआ था। इस राज्य की राजधानी अमरावती है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है विशाखापत्तनम। इस राज्ये में मुख्य रूप से तेलुगु भाषा बोली जाती है। यहाँ पर 25 लोकसभा तथा 11 राज्यसभा की सीट है।


Arunachal Pradesh

यह राज्य भारत के एकदम पूर्व में स्थित है। इस राज्य की सीमा चीन, म्यांमार तथा भूटान से लगती है। इस राज्य का गठन 1986 में हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। इस राज्य मे 2 लोकसभा तथा 1 राज्यसभा सीट है।

Assam

इस राज्य की राजधानी दिसपुर है। असम भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। इस राज्य की सीमा एक देश बांग्लादेश तथा राज्य मेघालय, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल से लगी हुई है। असम राज्य मे 14 लोकसभा तथा 7 राज्यसभा सीट है।

Bihar-बिहार

बिहार की राजधानी का नाम पटना है। इस राज्य में भारत के पूर्वी हिस्से में है। यह राज्य एक देश नेपाल तथा 3 राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड से इसकी सीमा लगी हुई है। इस राज्य में गन्ने और मक्के की काफी खेती होती है। बिहार मे 16 राज्यसभा तथा 40 लोकसभा सीटें हैं।

Chhattisgarh-छत्तीसगढ़

यह राज्य भारत मे मध्य में स्थित है। इस राज्य की सिमा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र से लगी हुई है। इस राज्य की राजधानी रायपुर है। छत्तीसगढ़ अकेला देश का 15% स्टील का उत्पादन करता है। यह खनिज सम्पन्न राज्य है। यहाँ पर 11 लोकसभा तथा 5 राज्य सभा सीट है।

Goa-गोवा

पहले यह राज्य नहीं एक केंद्र शासित प्रदेश था फिर 30 मई, 1987 को गोवा को भारतका 25वाँ राज्य बना दिया गया। यह राज्य भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। गौवा राज्य की सीमा कर्नाटक तथा महाराष्ट्र से लगी हुई है। यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा की राजधानी का नाम पणजी है तथा यहाँ पर 1 राज्यसभा तथा 2 लोकसभा सीट है।

Gujarat-गुजरात

गुजराज भारत के पश्चिम मे स्थित है। इस राज्य मे कांडला बंदरगाह है जो की भारत का मुख्य बंदरगाह है। गुजरात की राजधानी का नाम गांधी नगर है। यह राज्य 1 मई 1960 मे बम्बई से अलग होकर बना था। इस राज्य मे ही माहात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था। गुजरात मे 26 लोकसभा तथा 11 राज्यसभा सीट है।

Haryana-हरियाणा

हरियाणा राज्य भारत के उत्तर मे स्थित है। इस राज्य से पंजाब, हिमाचल प्रदेश राजस्थान, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के साथ इसकी सीमा लगती है। इस राज्य मे खेती तथा खेल का काफी विकास हुआ है। हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ है। यह राज्य 1 नवम्बर, 1966 को बना था। इस राज्य मे कुल 10 लोकसभा सीट तथा 5 राज्यसभा सीटें है।

Himachal Pradesh-हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख से मिलती है। यह राज्य भारत मे उत्तर दिशा मे स्थित है। इस राज्य की दो राजधानी है जिनका नाम शिमला तथा धरमशाला है। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी क्षेत्र है। यह राज्य 25 जनवरी, 1971 मे बना था। यहाँ पर 5 लोकसभा सीट तथा 3 राज्यसभा सीट है।

Jharkhand-झारखण्ड

झारखण्ड भारत के पूर्वी भाग मे स्थित एक राज्य है। इस राज्य की केवल 24% जनसंख्या ही शहरों मे निवास करती है। इस राज्य मे काफी गांव है। इस राज्य मे कोयला काफी अधिक मात्रा मे पाया जाता है। झारखण्ड की राजधानी रांची है। इस राज्य का गठन 15 नवम्बर, 2000 मे हुआ था।

Karnataka-कर्नाटक

यह राज्य भारत के दक्षिण मे स्थित है। इस राज्य की भाषा कन्नड़ है। इसका गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था। इस राज्य मे 28 लोकसभा, 12 राज्यसभा तता 225 विधान सभा सीटें है। इस राज्य की राजधानी बेंगलुरु है जोकि इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। कर्नाटक मे ही बांदीपुर, रंगनाथिट्टू तथा नागर होल राष्ट्रीय उद्यान है।

Kerala-केरल

केरल राज्य भारत के दक्षिण मे अरब सागर से लगा हुआ राज्या है। इस राज्य की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है जोकि यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। केरल मे 20 लोकसभा, 9 राज्यसभा तथा 140 विधानसबा सीटें हैं। इस राज्य मे पेेरियार वन्यजीव अभयारण भी है।

Madhya Pradesh-मध्य प्रदेश

यह राज्य भारत देश के मध्य मे स्थित है। इस राज्य की राजधानी भोपाल है तथा इस राज्य का सबसे बड़ा शहर इन्दौर है जो कि भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी है। इस राज्य मे 29 लोकसभा, 11 राज्यसभा तथा 231 विधान सभा सीटें है। आपने अब तक कुछ Bharat Mein Kitne Rajya Hain के बारे मे जाना है ऐसे ही इसमे और पढ़े।

Maharashtra-महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत की पश्चिम मे स्थित राज्य है। इस राज्य की भी दो राजधानी है एक मुम्बई तथा शीत कालीन राजधानी है नागपुर। भारत का सबसे व्यस्त शहरो मे से एक मुम्बई इसी राज्य मे है। महाराष्ट्र मे कुल 48 लोकसभा सीटे है। इस राज्य का गठन 1 मई, 1960 को हुआ था।

Manipur-मणिपुर

मणिपुर भारत की पूर्व मे स्थित है जिसकी सीमा म्यांमार देश से लगती है। मणिपुर राज्या का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। इस राज्य की राजधानी इम्फाल है यहां पर 2 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट है।

Meghalaya-मेघालय

मेघालय की राजधानी शीलांग है जोकि यहां का सबसे बड़ा शहर है। यह राज्य भारत के पूर्व मे स्थित है तथा इस राज्य की सीमा बांग्लादेश से लगी हुई है। इस राज्य मे 2 लोकसभा सीटे तथा 1 राज्यसभा सीट है। इस राज्य की आधिकारिक भाषा English है। मेघालय का गठन भी 21 जनवरी 1972 को हुआ था।

Mizoram-मिज़ोरम

मिज़ोरम भारत के पूर्व मे स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी का नाम आईजोल है। इस राज्य मे 1 लोकसभा तथा 1 राज्यसभा सीट है। इस राज्य का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। अगर आपको Bharat Mein Kitne Rajya Hai के बारे मे कोई और जानकारी चाहिए तो आप नीचे comment जरूर करें।

इसे भी जाने-

Nagaland-नागालैंड

Nagaland bharat ke rajya me ek agla naam hai. यह राज्य भारत के तीन राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर से लगा हुआ है। इस राज्य की राजधानी कोहिमा है तथा इसका सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। नागालैंड में 1 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट है। इस राज्य का गठन 1 दिसंबर 1963 को हुआ था।

Odisha-ओडिशा

ओडिशा भारत का एक बहुत प्रमुख धार्मिक राज्य है। इसी राज्य के पूरी नामक स्थान पर रथ यात्रा निकलती है। इस राज्य की राजधानी भुबनेश्वर है जो कि यहां का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की सीमा भारत के 4 अन्य राज्यो झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से लगी हुई है।

Punjab-पंजाब

पंजाब भारत के सबसे प्रसिद्ध राज्यो में से एक है। यह राज्य कम जगह में ज्यादा खेती के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है और इसका सबसे बड़ा शहर लुधियाना है। इस राज्य में 13 लोकसभा और 7 राज्यसभा सीटे है। पंजाब राज्य की सीमा पाकिस्तान नामक देश से लगती है जो कि पंजाब के पश्चिमी भाग में है। यहाँ की अधिकारिक भाषा पंजाबी है।

Rajasthan-राजस्थान

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में काफी स्थान रेतीला है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। राजस्थान की अधिकारिक भाषा हिंदी है तथा यह कि सामान्य भाषा राजस्थानी है। इंदिरा गांधी नहर का सबसे बड़ा भाग इसी राज्य में है। राजस्थान में 25 लोकसभा और 10 राज्यसभा सीटे हैं।

Sikkim-सिक्किम

सिक्किम राज्य की सीमा 3 देश नेपाल, भूटान और चीन से लगती है। इस राज्य की राजधानी गंगटोक है। इस राज्य में 1 लोकसभा और 1 राज्यसभा की सीट है। ये भी Bharat Mein Kitne Rajya Hai की लिस्ट का एक भाग है। सिक्किम राज्य का गठन 26 अप्रैल, 1975 को हुआ था।

Tamil Nadu-तमिलनाडु

यह राज्य भारत के सबसे आखिर यानी दक्षिण में है। तमिलनाडु की राजधानी का नाम चेन्नई है जो कि वहां का एक बड़ा शहर है। तमिलनाडु में 18 राज्यसभा और 39 लोकसभा सीटें है। इस राज्य की सीमा कर्नाटक, केरल और आंध्रप्रदेश से लगी हुई है। यह कि अधिकारिक भाषा तमिल है।

Telangana-तेलंगाना

तेलंगाना राज्या को आंद्र प्रदेश से अलग करके 2 जून, 2014 को नया राज्य बनाया गया था। इस राज्य की राजधानी हैदराबाद है। हैदराबाद की बिरयानी पूरे भारत मे प्रसीद्ध है। तेलंगाना मे 17 लोकसभा तथा 7 राज्य सभा सीट है। इस राज्य की सीमा आन्द्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ से लगी हुई है।

Tripura-त्रिपुरा

पूरा भारत मे त्रिपुरा ही ऐसा राज्य है जो की किसी एक देश से ही तीन तरफ से घिरा हुआ है। त्रिपुरा राज्य की सीमा बांग्लादेश से लगती है। इस राज्य की राजधानी अगरतला है जो वहाँ की सबसे घनी आबादी वाला शहर है। त्रिपुरा का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था।

Uttar Pradesh-उत्तरप्रदेश

भारत मे सबसे घनी आबादी वाला अगर कोई राज्य है तो वह उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है तथा इस राज्य मे कई तीर्थ स्थल है। इस राज्य मे कुल 80 लोकसभा सीट तथा 31 राज्यसभा सीट है जो की किसी राज्य सबसे अधिक है।

Uttarakhand-उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग करके 9 नवम्बर 2000 को बनाया गया था। इस समय यहाँ की दो राजधानी है गर्मी मे गैरसेन तथा ठंडी मे देहरादून इसकी राजधानी रहती है। यहाँ पर 3 राज्यसभा तथा 5 लोकसभा सीट है।

West Bengal

बंगाल भारत का सबसे प्रसीद्ध राज्य है इस राज्य से ही अंग्रेजो से अपना शासन आगे बढ़ाया था। इस राज्य की भाषा बंगाली तथा अंग्रेजी है। पश्चिम बंगाल की राजधानी का नाम कोलकाता है जो वहाँ का सबसे बड़ा शहर है। इस राज्य मे 42 लोकसभा तथा 16 राज्यसभा सीट है।

इन्हें भी देखें- Freelancing Kya Hai In Hindi

Bharat Me Kitne Kendra Shasit Pradesh Hai

आपको भारत में कितने राज्य हैं के बारे मे पूरी तरह से मालूम पड़ गया है और हर राज्य के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को भी आप झान गये है। पर क्या आपको मालूम है कि भारत मे कितने केंद्र शासित प्रदेश है अगर नहीं तो जान लीजिए वर्तमान मे भारत मे कुल 8 केंद्रशासित प्रदेश है kendra shasit pradesh ke naam नीचे दिये हुआ है-

  1. Andaman And Nicobar Islands– अण्डमान निकोबार द्विप समूह भारत के दक्षिण पश्चिम मे चारों तरफ से समुद्र से घिरा केंद्र शासित प्रदेश है। यह राज्य कुल 223 द्वीप को मिला कर बना है। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
  2. Chandigarh– यह ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जो की दो राज्य पंजाब तथा हरियाणा का राजधानी भी है। यह दो राज्यों के मध्य मे स्थित है।
  3. Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu– हाल ही मे दादर नागर हवेली और दमन द्वीव को 2019 मे मिला कर एक केद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है।
  4. Jammu and Kashmir– जम्मू कश्मीर पहले एक राज्य था पर अनुच्छेद 370 तथा 35A को हटा कर 31 अकटूबर 2019 को इसे एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। जम्मू कश्मीर मे 5 लोकसबा तथा 4 राज्यसभा सीट है। यहाँ की दो राजधानी है श्रीनगर और जम्मू।
  5. Ladakh– लद्दाख पहले जम्मू कश्मीर का भाग था पर 31 अक्टूबर 2019 को 370 अनुच्छेद हटने के बाद से यह भी केद्र शासित प्रदेश हो गया है।
  6. Lakshadweep– लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ती है। यहाँ से सीर्फ एक लोकसभा सीट है। यह चारो तरफ से अरब सागार से घिरा है।
  7. NCT Of Delhi– दिल्ली भारत की राजधानी है यह भारत के एकदम बीच मे स्थित है। यहाँ पर 7 लोकसभा सीट है NCT का गठन 1 फरवरी 1992 को हुआ था।
  8. Puducherry– पुदुचेरी भारत मे चार स्थानो पर है पुराने समय मे यहाँ पर फ्रांसीसी रहा करते थे।

BHARAT RAJYA FAQ

वर्तमान मे भारत में कितने राज्य हैं?

इस समय भारत मे कुल 28 राज्य है जो पहले 29 था पर अब 28 है।

इस समय भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश है?

वर्तमान मे भारत मे कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है। इसको याद रखें केवल 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

गुजरात की राजधानी का नाम क्या है?

गुजरात की राजथानी का नाम गाँधी नगर है।

अतः अब आप लोगो को अगर Bharat Mein Kitne Rajya Hai या Bharat Me Kendra Shasit Pradesh Kitne Hai के बारे मे और जानकारी चाहीए तो आप नीचे comment जरूर करें आपकी हर प्रकार से सहायता की जायेगी।

I am Indian Blogger, Here I provide you best information on my OPGYAN.com blog. I have also obtained master's degree. I read everything very widely and on the basis of that knowledge I give all the information here.

4 thoughts on “Bharat Mein Kitne Rajya Hai 2024”

Leave a Comment