भारतीय संविधान के स्रोत | Bhartiya Samvidhan Ke Srot In Hindi

संविधान के इस पोस्ट मे आपको भारतीय संविधान के स्रोत की जानकारी दी गई है। इसमे भारत के संविधान के विदेशी स्त्रोतों को बताया गया है। क्योंकि बहुत लोगो को भारत के संविधान के स्रोतो की पूरी जानकारी नहीं है, कि हमारे देश का संविधान बनने मे कई संविधान का योगदान भी रहा है।

Bhartiya samvidhan ke srot hindi me मे जानने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, इसी के साथ आपको यह भी जानकारी हो जाएगी कि संविधान बनने मे कितनी मेहनत लगी थी, और हमारे संविधान निर्माताओं ने कितनी मेहनत की थी।

Advertisements
Bhartiya Samvidhan Ke Srot

Sources of Indian Constitution In Hindi

भारतीय संविधान मे सबसे ज्यादा अगर किसी का प्रभाव था तो वह था, भारतीय शासन अधिनियम 1935 को। इसका बहुत बड़ा हिस्सा भारत के संविधान मे डाला गया है, जिसमे कुछ शब्दशः या फिर कुछ भारतवासियों के हिसाब से थोड़ा बहुत परिवर्तन किया गया था।

संविधान सभा के लोगों ने भारत का संविधान बनाते समय बाहर के देशों के भी संविधान का अध्ययन किया। फिर उनमे से भारत देश के अच्छे-अच्छे प्रावधानों को ले लिया, भारत के नागरिकों के अधिकार को देखते हुए। तो तरह भारत 10 विदेशी संविधान से प्रावधानों को भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत बना।

भारतीय संविधान के स्रोत

Bhartiya samvidhan ke srotलिए गए प्रावधान
1. भारतीय शासन अधिनियम, 1935संघीय व्यवस्था (Federal System),
न्यायपालिका की शक्ति,
राज्यपाल का कार्यालय,
राजनीति का आधारभूत ढांचा,
लोक सेवा आयोग,
आपातकालीन प्रावधान,
प्रशासनिक विवरण।
ब्रिटेन का संविधान
(BRITISH CONSTITUTION)
संसदीय शासन-प्रणाली,
द्विसदनीय प्रणाली व्यवस्था,
विधि का शासन,
मंत्रिमंडल प्रणाली (Cabinet System),
एकल नागरिकता (Single Citizenship),
विधि निर्माण प्रक्रिया,
परमाधिकार लेख,
संसदीय विशेषाधिकार,
चुनाव में सर्वाधिक मत के आधार पर जीत की प्रक्रिया।
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
(AMERICAN CONSTITUTION)
मूल अधिकार (Fundamental Rights),
संविधान की सर्वोच्चता,
सर्वोच्च न्यायालय,
न्यायिक पुनरावलोकन,
न्यायपालिका की स्वतंत्रता,
वित्तीय आपात,
राष्ट्रपति का सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर होना,
राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया,
उपराष्ट्रपति का पद एवं राज्यसभा में पदेन सभापति,
उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि,
राष्ट्रपति में संघ की कार्यपालिका शक्ति।
ऑस्ट्रेलिया का संविधान
(AUSTRALIA’S CONSTITUTION)
प्रस्तावना की भाषा,
केंद्र एवं राज्यों के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन,
सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची का प्रावधान,
समवर्ती सूची (Concurrent List)
व्यापार-वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता,
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक।
आयरलैंड का संविधान
(IRELAND’S CONSTITUTION)
राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत (Directive Principles of State Policy),
राष्ट्रपति के निर्वाचक-मंडल की व्यवस्था एवं निर्वाचन की पद्धति,
राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में साहित्य-कला,
विज्ञान तथा समाज-सेवा इत्यादि के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन,
राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन।
पूर्व सोवियत संघ का संविधान
(USSR’S CONSTITUTION)
मूल कर्तव्यों का प्रावधान (Fundamental Duties),
प्रस्तावना में सामाजिक,
आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आदर्श।
फ्रांस का संविधान
(FRENCH CONSTITUTION)
गणतंत्रात्मक ढाँचा (Republic Structure),
प्रस्तावना में स्वतंत्रता,
समता, बंधुता के आदर्श।
कनाडा का संविधान
(CANADA’S CONSTITUTION)
सरकार की संघीय व्यवस्था,
संघ और राज्य के बीच शक्तियों का वितरण,
केंद्र के पास अवशिष्‍ट शक्तियां,
केंद्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति,
उच्चतम न्यायालय का परामर्श न्याय निर्णयन।
दक्षिण अफ्रीका का संविधान
(SOUTH AFRICA’S CONSTITUTION)
संविधान संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान,
राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन।
जर्मनी का संविधान
(GERMANY’S CONSTITUTION)
आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां और आपातकाल के समय मूल अधिकारों स्थगन।
जापान का संविधान
(JAPAN’S CONSTITUTION)
विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया का सिद्धांत।

Also See-

भारतीय संविधान के स्रोत प्रश्न

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिया गया हैं?

संविधान मे मौलिक कर्तव्य को सोवियत संघ के संविधान से लिया गया था। उस समय उसे USSR कहा जाता था।

जर्मनी के वाइमर संविधान से कौन से प्रावधान लिए गए हैं?

जर्मनी के वाइमर संविधान से आपातकाल के उपबंध लिए गये है।

राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए हैं?

इसे DPSP भी कहते है जिसका मतलब है Directive Principles of State Policy, इसे आयलैण्ड के संविधान से लिया गया है।

एकल नागरिकता को किस देश की संविधान से लिया गया है?

एकल नागरिकता (Single Citizenship) को ब्रिटेन के संविधान से लिया गया था। जिसके आधार पर भारत का नागरिक केवल भारत देश का ही नागरिक होगा।

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत Trick

  • मूल कर्तव्य- रूस
  • राज्य सभा के सदस्यों का नामांकन- आयरलैंड
  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त- आयरलैंड
  • संघीय प्रणाली- कनाडा
  • आपातकाल- जर्मनी
  • संसदीय प्रणाली/मंत्रिमण्डलीय सरकार- ब्रिटेन/इग्लैण्ड
  • समवर्ती सूचि- आस्ट्रेलिया
  • संविधान संशोधन- अफ्रीका
  • मूल अधिकार- अमेरिका
  • न्यायलय की व्यवस्था- अमेरिका
  • निर्वाचित राष्ट्रपति का प्रावधान- अमेरिका

भारतीय संविधान हिंदी PDF

Indian Constitution In Hindi pdf download करने के लिए आपको नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके करना होगा। इसमें मैने सभी महत्वपूर्ण Indian Constitution Article को दिया है।


तो आपको यह भारतीय संविधान के स्रोतBhartiya Samvidhan Ke Srot In Hindi मे जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं, तथा इससे संबंधित और जानकारी के लिए पोस्ट को लाइक जरूर करें।

I am Indian Blogger, Here I provide you best information on my OPGYAN.com blog. I have also obtained master's degree. I read everything very widely and on the basis of that knowledge I give all the information here.

Leave a Comment